बदायूँ। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 के लिए आज नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई।। मतदान 21 जनवरी को होगा। आज जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए देवपाल सिंह एडवोकेट,देवेंद्र कुमार गुप्ता एडवोकेट,गेंदन लाल बघेल एडवोकेट, दिनेश चन्द्र वर्मा एडवोकेट आदि ने अध्यक्ष पद पर दावेदारी की।नामांकन पत्र दाखिल किए। महासचिव के पद पर संदीप मिश्रा एडवोकेट,कृष्ण गोपाल पाठक एडवोकेट,सूरज पाल सिंह सोलंकी एडवोकेट आदि अधिवक्ताओं ने दावेदारी की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अनिल कुमार जौहरी एडवोकेट, दिनेश कुमार एडवोकेट आदि ने दावेदारी की। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मरगूब अहमद खान एडवोकेट ने दावेदारी की । संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर अमित कुमार सोलंकी एडवोकेट जसवीर सिंह एडवोकेट , विनोद बाबू सक्सेना एडवोकेट, भानु प्रताप सिंह एडवोकेट,याकूब अली खां एडवोकेट, नीलम रानी एडवोकेट आदि अधिवक्ताओं ने दावेदारी ठोकी। संयुक्त सचिव प्रकाशन के पद पर अनिल कुमार यादव एडवोकेट,आशु मियां एडवोकेट आदि ने दावेदारी की संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर मनोज कुमार एडवोकेट,नीलू मिश्रा एडवोकेट, मुकेश कुमार वैश्य एडवोकेट आदि ने दावेदारी ठोकी। कोषाध्यक्ष के पद पर कौशल मिश्रा एडवोकेट,अवधेश कुमार एडवोकेट ने दावेदारी की। वरिष्ठ कार्यकारिणी के पद पर आदित्य कुमार सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र पाल शर्मा एडवोकेट ने दावेदारी की। वहीं दूसरी ओर कनिष्ठ कार्यकारिणी के पद पर नीरज सक्सेना एडवोकेट पवन कुमार गौतम एडवोकेट,सुमन कश्यप एडवोकेट किरण रानी एडवोकेट राष्ट्र गौरव एडवोकेट फरमान अली एडवोकेट, सतीश कुमार पाल एडवोकेट ,कुमरेश कुलश्रेष्ठ एडवोकेट आनंद सिंह एडवोकेट आदि अधिवक्ताओं ने दावेदारी की। मीडिया प्रभारी जीत ठाकुए ने बताया 21 जनवरी को मतदान औऱ मतगणना होगी।