कड़कड़ाती ठंड भी नहीं रोक सकी सेवा का जज्बा: पीलीभीत में स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब
पीलीभीत | निःशक्तजन सेवा संस्थान, पीलीभीत द्वारा सेवा की अटूट परंपरा को जारी रखते हुए इस कड़ाके की सर्दी में भी आज विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। पूरनपुर रोड स्थित अंकुर राइस मिल के प्रांगण में आयोजित इस शिविर में करीब 500 मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी, जो संस्थान के प्रति जनता के भरोसे और सेवा की निरंतरता का प्रतीक है।
प्रमुख उपलब्धियां और स्वास्थ्य सेवाएं:
प्रत्येक माह की 12 तारीख को लगने वाले इस नियमित कैंप में आज रिकॉर्ड पंजीकरण और उपचार दर्ज किया गया:
कुल पंजीकरण: 385 नए पंजीकरण के साथ करीब 500 लोगों ने स्वास्थ्य परामर्श लिया।
मोतियाबिंद सर्जरी: 39 मरीजों को चिन्हित कर ऑपरेशन हेतु रुहेलखण्ड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, बरेली भेजा गया।
दंत एवं नेत्र चिकित्सा: 47 मरीजों का दंत उपचार हुआ और 219 से अधिक लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
श्रवण सहायता: 85 दिव्यांगों को कान की मशीनें निःशुल्क प्रदान की गईं। संस्थान ने घोषणा की है कि अगले माह भी मशीनों का वितरण जारी रहेगा।इसमें मशीनों के साथ दो अतिरिक्त सेल दिए gay3 और बताया गया कि जरूरत ना होने पर मशीन को बंद रखेंगे ताकि सेल लम्बा चले। इसके साथ ही अगले महीने के कैंप मे मशीनों के सेल भी बांटे जायेंगे। जिनको जरूरत हो वो निशुल्क सेल प्राप्त कर सकेंगे।
हृदय एवं ईसीजी: डॉ. महेश चन्द्रा की मेडिकल टीम ने 39 हृदय रोगियों की जांच की और 7 गंभीर मरीजों की निःशुल्क ईसीजी की गई।
मोतियाबिंद के मरीज : आज कैंप मे 39 मोतियाबिंद के मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें निशुल्क ऑपरेशन के लिए रुहेलखण्ड मेडिकल कॉलेज बरेली भेजा गया।
आयुष्मान कार्ड: केंद्र सरकार की योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के 12 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बनाए गए।
विशिष्ट अतिथियों द्वारा सहयोग:
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय श्री सुरेश गंगवार (दर्जा राज्य मंत्री), माननीय श्री प्रवक्तानंद (विधायक, बरखेड़ा) और श्री अभिनय गुप्ता गोल्डी गुप्ता ने घुटने के दर्द से पीड़ित 100 मरीजों को विशेष देसी दवा का निःशुल्क वितरण किया। साथ ही, कड़ाके की ठंड को देखते हुए दिव्यांगजनों को कंबल भी बांटे गए।
सम्मान एवं गरिमामयी उपस्थिति:
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष श्री अमृतलाल एवं सचिव श्री अनिल कमल द्वारा अतिथियों को बुके देकर सम्मानित करने के साथ हुआ। मंच संचालन श्री चिरंजीव गौड़ ने कुशलतापूर्वक किया।
इस अवसर पर डॉ. प्रेम सागर शर्मा, अनिल कमल (पूर्व प्रशासनिक अधिकारी), राजेंद्र सक्सेना (पूर्व बिक्री कर अधिकारी), डॉ. राममूर्ति गंगवार (नेता समाजवादी पार्टी )अभिनय गुप्ता गोल्डी (पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस), आदर्श श्रीवास्तव(बरेली )मोहम्मद कामिल (पूर्व नगर पंचायत सदस्य), राकेश बंसलिया, उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत)मोहम्मद असलम खान (विशाल टाकीज पीलीभीत ), मोहम्मद कामिल खान (पूर्व सदस्य नगर पंचायत जहानाबाद )और कविता बसंवाल (हीमोफिलिया सोसाइटी )सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।













































































