नरमू के महामंत्री बसंत चतुर्वेदी का भोजीपुरा शाखा में भव्य स्वागत

WhatsApp Image 2026-01-12 at 7.04.27 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। इज्जतनगर एन.ई. रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के 65वें वार्षिक अधिवेशन में महामंत्री चुने जाने के बाद बसंत चतुर्वेदी का 12 जनवरी 2026 को भोजीपुरा शाखा कार्यालय में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों और रेल कर्मचारियों ने उन्हें शाल ओढ़ाकर व फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही मंडल कार्यालय और शाखा में उनका जन्मदिन भी उत्साह के साथ मनाया गया।
अपने संबोधन में बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के नेतृत्व में आठवें वेतन आयोग को लागू कराने और यूनिफाइड पेंशन स्कीम में पुरानी पेंशन के सभी लाभ बहाल कराने के लिए देशभर में आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी 2026 को देशव्यापी मांग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने रेलवे में पदों की कटौती और निजीकरण पर चिंता जताते हुए इसे रेल संरक्षा और यात्री सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी और रेलकर्मी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights