बरेली। मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी, ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी एवं महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में संस्था मुख्यालय सभागार में स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना, मुख्य अतिथि वीरेन्द्र प्रसाद खंडेलवाल तथा अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर किया। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद को युवाओं का आदर्श बताते हुए उनके राष्ट्रहित में योगदान को याद किया। डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा कि स्वामी जी ने भारतीय संस्कृति, वेदांत और राष्ट्र चेतना को विश्व पटल पर स्थापित किया। कार्यक्रम में सभी को “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” का संकल्प दिलाया गया। भाषण प्रतियोगिता में स्नेहा प्रथम, श्वेता द्वितीय और हरमीत कौर तृतीय रहीं। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।