बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत द्वारा नगर निगम स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। वे महान संत श्री रामकृष्ण परमहंस के प्रमुख शिष्य थे और उन्होंने भारतीय आध्यात्मिकता को विश्व पटल पर पहचान दिलाई। राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं में आत्मविश्वास और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता जगाई, इसलिए उनकी जयंती को युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। कार्यक्रम में भारतेंदु सिंह, रामकिशोर, धर्मेंद्र शर्मा, सुरेश चंद्र रस्तोगी, आर्यन सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित