बरेली। थाना फरीदपुर क्षेत्र के केसरपुर मोड़ पर दो टैम्पो की आमने–सामने भिड़ंत में बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मोहल्ला ऊंचा, फरीदपुर निवासी नाजिया पुत्री नसीम, समा परवीन पत्नी नसीम, आहिल पुत्र साबिर खां, आसिया पुत्री साबिर खां, साजिया पत्नी साबिर खां और टैम्पो चालक घायल हो गए। बताया गया कि सभी लोग टैम्पो से फरीदपुर से बरेली स्थित दरगाह आला हजरत जा रहे थे। घायल नाजिया के अनुसार, केसरपुर मोड़ पर सामने से आ रहे दूसरे टैम्पो ने उनके टैम्पो में टक्कर मार दी, जिससे वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को दूसरे टैम्पो से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।