बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा नववर्ष 2026 का स्वागत अत्यंत भव्य रूप में होटल में मनाया गया। नए साल का यह जश्न बेहद रोमांचक और स्टाइलिश जेम्स बॉन्ड 007 थीम पार्टी के साथ मनाया गया, जहाँ पूरा आयोजन खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट वातावरण में सजाया गया । पूरी शाम मस्ती, हंसी, डांस, म्यूज़िक और खुशियों से सराबोर रही। वन मिनिट गेम्स, स्पॉट इवेंट्स, और हाउसी के साथ कपल डांस ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन को खास और अविस्मरणीय बन गया। जेम्स बॉन्ड एंड बॉन्ड गर्ल कपल के रूप में अंकित गोयल एवं स्वाति गोयल को चुना गया।इस अवसर पर डॉ. अरुण कुमार सक्सेना वन एवं पर्यावरण मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. आई. एस. तोमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल, सचिव संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष सुजीत जायसवाल, तथा राजीव बूबना, डॉ. विनोद पगरानी, घनश्याम खंडेलवाल, अमित महरोत्रा, अनूप अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, विभोर अग्रवाल, राजीव खंडेलवाल, ध्रुव तिलक, चंद्र प्रकाश, संजय अग्रवाल, अनिल जैन, अनुपम कपूर, संदीप मेहरा, अजय जसोरिया, नीरज अग्रवाल, अनिल मनोहर, कपिल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, हरीश मलिक, हिमांशु कौशिक सहित लगभग 125 रोटेरियन मेंबर्स एवं ऐनस उपस्थित रहे । मंच का संचालन अमित मल्होत्रा, निधि गर्ग, निधि अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, संगीता खंडेलवाल, सुनीता अग्रवाल ने किया ।