जेएचएम ऐस डेकोरेटिव सोसायटी में नववर्ष पर बुजुर्गों का सम्मान, बच्चों ने किया मनमोहक प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-01-01 at 8.32.50 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली/रोज़ा। जेएचएम ऐस डेकोरेटिव सोसायटी में नववर्ष के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समिति के अधिकांश सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों और बड़ों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय बना रहा।
समारोह के दौरान बच्चों के लिए अलग-अलग खेल, चप्पल गेम और डांस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में समिति के सबसे वरिष्ठ सदस्य राकेश को अध्यक्ष मथुर एवं पदाधिकारी सौरभ अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा अग्रवाल और सिंधु अग्रवाल ने खेलों और गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समिति ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी सदस्यों के सहयोग की सराहना की। आयोजन को सफल बनाने में तेजपाल सिंह, सचिव रामचन्द्र, राघवेन्द्र और कृष्ण सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। समारोह ने आपसी सौहार्द और सामूहिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights