बरेली। नववर्ष के पावन अवसर पर श्री राधा वल्लभ श्री हरिवंश प्रभात फेरी का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ किया गया। प्रभात फेरी प्रातः श्याम आश्रम से सर्वोदय नगर की ओर निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजकों ने बताया कि यह प्रभात फेरी पिछले तीन वर्षों से निरंतर प्रतिदिन निकाली जा रही है, जो क्षेत्र में आपसी भाईचारे, धार्मिक सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुकी है। नववर्ष के विशेष अवसर पर ढोल-नगाड़ों की मधुर धुनों के साथ निकली प्रभात फेरी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। श्रद्धालु भाई-बहन और परिवारजन बड़ी श्रद्धा के साथ प्रभात फेरी में शामिल हुए और भगवान श्री राधा वल्लभ एवं श्री हरिवंश के चरणों में नमन कर नववर्ष में सुख, शांति, प्रेम और सद्भाव की कामना की। इस पावन आयोजन में संजीव चौहान, संजीव मिश्रा, गिरिराज सिंह, हरिकिशन शर्मा, शिवदेस प्रजापति, विनोद शर्मा, पंकज शर्मा, सत्येंद्र शास्त्री, नितिन उपाध्याय, बालवीर प्रजापति, नत्थूलाल अग्निहोत्री, शेफाली चौहान, ऋषिपाल उपाध्याय, रामनिवास शर्मा, दिनेश सिंह (दरोगा), अजय अवस्थी, हेत सिंह यादव, मनोज बाबूजी, कुसुमलता सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, पंकज शर्मा (पत्रकार), अशोक चौहान, शालिनी मिश्रा, सत्येंद्र मोहन शास्त्री सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।