बरेली। नववर्ष के अवसर पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा सामाजिक सेवा के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नदीम इकबाल की अध्यक्षता तथा पीस कमेटी के संरक्षक एवं सलाहकार संजीव शर्मा के सहयोग से बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, रामलीला ग्राउंड परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद और गरीब लोगों को ठंड से राहत देने के लिए कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीओ थर्ड पंकज श्रीवास्तव उपस्थित रहे। साथ ही थाना बारादरी के प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडे के सहयोग से पुलिस की टीम भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रही, जिससे व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सकी। कंबल वितरण कार्यक्रम में पीस कमेटी ऑफ इंडिया के महासचिव मनमोहन सिंह तनेजा, असलम खान, मोहम्मद जाकिर और मो. आजम खान ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजकों ने बताया कि नववर्ष पर जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्चा उत्सव है और आगे भी इस तरह के जनसेवा कार्य जारी रहेगी।