सरदार पटेल के एक भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देती पदयात्रा :- धर्मपाल सिंह

WhatsApp Image 2025-11-21 at 6.48.59 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

दातागंज । भाजपा द्वारा विधानसभा दातागंज में भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150 बी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एकता पद यात्रा का आयोजन में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दुग्ध विकास मंत्रालय धर्मपाल सिंह, सभापति विधायन समिति/विधायक राजीव सिंह बब्बू भईया, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता,पूर्व डीसीबी चैयरमैन एटा/जिला प्रवासी भूपेंद्र सिंह ने पदयात्रा में आमजनों,कार्यकर्ताओं के सहभागिता की तथा समापन में जनसभा को संबोधित किया। एकता पदयात्रा ग्राम हाशिमपुर से ग्राम बक्सेना होती हुई ग्राम सैंजनी तक जारी रही ग्राम सैंजनी में सम्पन्न हुई। पदयात्रा में विभिन्न सामाजिक वर्गों, संस्थाओं, युवाओं,नागरिक और भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पदयात्रा के मार्ग में जगह – जगह ग्रामवासियों द्वारा स्वागत, पुष्पवर्षा एव देशभक्ति के नारों ने कार्यक्रम ऐतिहासिक बना दिया। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा आज की पदयात्रा में महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारी इस बात का प्रतीक है कि सरदार पटेल के विचार और मूल्य हर वर्ग और हर पीढ़ी को समान रूप से प्रभावित करते हैं। लौह पुरुष की दृढ़ता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा महिलाओं के लिए प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान करती है। हमें गर्व है कि हम उनके ‘मजबूत भारत’ के सपने को साकार करने में अपनी भूमिका निभा रही हैं। यह पदयात्रा महिलाओं के सशक्तिकरण और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बनी है। सभापति विधायन समिति/विधायक राजीव सिंह ने कहा कि एकता पदयात्रा का आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरदार पटेल द्वारा स्थापित राष्ट्रीय एकता और अखंडता के उस उच्च आदर्श का सामूहिक स्मरण है जिसने भारत को एक सूत्र में पिरोया। इस पदयात्रा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग युवा, महिला, किसान, व्यापारी और वरिष्ठजनों को सरदार पटेल की विरासत से जोड़ना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। आज की विशाल भागीदारी यह प्रमाण है कि देश सरदार पटेल के विचारों को सम्मान देता है और उन्हें अपने भविष्य के मार्गदर्शक के रूप में देखता है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा सरदार पटेल ने जो अखंड भारत का सपना देखा था, उसे पूरा करने के लिए उन्होंने कठोर परिश्रम और अद्वितीय नेतृत्व का परिचय दिया। 562 रियासतों का एकीकरण विश्व इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धि के रूप में दर्ज है। आज की एकता पदयात्रा उसी संकल्प का प्रतीक है कि हम भारत की एकता, सुरक्षा और समरसता को सर्वोपरि रखते हैं। उनके आदर्श हमें प्रेरित करते हैं कि हम समाज में भाईचारे, विकास और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। पूर्व डीसीबी चैयरमैन एटा/जिला प्रवासी भूपेंद्र सिंह ने कहा युवा पीढ़ी सरदार वल्लभभाई पटेल को केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि आधुनिक भारत की आत्मा मानती है। वे हमारे राष्ट्र की ताकत, ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं। एकता पदयात्रा ने युवाओं में देश के प्रति कर्तव्यबोध, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया है। हम संकल्प लेते हैं कि डिजिटल, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सरदार पटेल द्वारा निर्धारित मूल्यों एकता, अखंडता और ईमानदारी को हमेशा प्राथमिकता देंगे। इस अवसर भाजपा नेता हीरालाल कश्यप, नेकपाल कश्यप अनूप गुप्ता, डीसीबी चैयरमैन जितेंद्र सक्सेना,डीसीएफ चैयरमैन रविंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, के सी शाक्य, दिनेश कुमार सिंह और मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर, वीर सिंह, राहुल लोधी, नरेश पाल, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विधानसभा दातागंज के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights