बदायूं में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर महिला शिक्षक संघ ने किया दीपदान कार्यक्रम

hhhgh
previous arrow
next arrow

बदायूं। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ द्वारा जिला अध्यक्ष किरन सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में आज वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संघ की शिक्षकाओं ने बदायूं स्थित वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई चौक पर एकत्र होकर दीपदान कर भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष किरन सिंह सिसौदिया ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व ही नहीं, बल्कि साहस, राष्ट्रभक्ति और नारी शक्ति का प्रतीक हैं। उनके अदम्य साहस और अंग्रेज़ों के विरुद्ध संघर्ष की गाथा आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। दीपदान के बाद शिक्षिकाओं ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों पर चर्चा की और संकल्प लिया कि वे समाज में नारी शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी। इस कार्यक्रम में वीना सिंह, वीरवाला सिंह,अनुराय, राखी,अलका सागर,नाहिद, सुमन, पुष्पा, पुष्पांजलि, शांति देवी, कंचन, सुमन सक्सेना, कविता सक्सेना,सुमन रानी, कोमल शर्मा,प्रीती महेश्वरी,कमलेश ज्ञानी, रेणु देवी, स्नेहा, तृप्ति जैन, अलका रानी, प्रज्ञा,सना मुजम्मिल, प्रभा भारद्वाज,गुंजन, पुष्पा महेश्वरी, अल्का भोला,आदि संघ की सदस्याएँ मौजूद रही।अंत सभी ने रानी लक्ष्मीबाई अमर रहे, और महिला शिक्षक संघ जिंदाबाद का एक सुर में जयघोष किया.सभी देशभकःतों की , गरिमामयी उपस्थिति के साथ कार्यक्रम,अत्यंत भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights