मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में साई मन्दिर में लूटपाट के दौरान पुजारी की हत्या, एडीजी औऱ आईजी पहुँचे,बड़ा रहस्योद्घाटन हुआ

November 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा और आईजी अजय साहनी ने मौका मुआयना कर शासन को रिपोर्ट भेजी।
बदायूं के खेड़ा नवादा पुलिस चौकी के पास साई मन्दिर के पुजारी मनोज शंखधार(40) की कल रात लूटपाट के दौरान गला घोंट कर हत्या की गई थी। वह कुंवरगांव थाने के गांव कलियां काजमपुर के निवासी थे। हत्यारों ने पीले कपड़े से गला घोंटा औऱ भगवा कपड़े से पैर बांधे थे। लुटेरे साई मन्दिर से पुजारी की हत्या कर चांदी का मुकुट ले गए। लुटेरे मन्दिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गए,जिससे उनकी पहचान नही हो सके। पुलिस ने साई मन्दिर के आसपास लगे अन्य लोगो के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बहुत बड़ा रहस्योद्घाटन हुआ है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पुलिस लुटेरों के काफी करीब पहुँच गई है। पुलिस जल्द ही लूट और हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। पुलिस और कानून के लंबे हाथ लुटेरों की गर्दन के करीब पहुँचना बताया जाता है। पुलिस का सबसे बड़ा खुलासा मन्दिर के कपाट बंद होने से पहले एक हत्यारा मन्दिर में पहले ही छिप कर बैठे होने की संभावना।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आधी रात के बाद दो बदमाश बाइक से मन्दिर में गए,बदमाश मन्दिर में करीब 40 मिनट तक रहे। हत्याकांड में किसी परिचित का हाथ होने की सम्भवनाये प्रबल हो गई है। लूट और हत्याकांड के जल्द पर्दाफाश की सम्भवनाये बढ़ गई है। एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कल रात 2.16 बजे हत्या आरोपी मंदिर से बाहर जाते हुए दिखे । कल रात लगभग 1.40 पर बाइक लेकर दो लोग मन्दिर में जाते हुए नजर आए तीसरा व्यक्ति मंदिर में पहले से था या पीछे के रास्ते से मंदिर में आया । बदमाशो ने 40 मिनट में हत्या और वारदात को दिया अंजाम । सीसीटीवी को देखने के लिए 12 टीमें,3 थाना प्रभारी ,sog और सर्विलांस टीम को लगाया है ।एडीजी औऱ आईजी ने मृतक पुजारी के परिजनों से कई एंगल पर बात की है। खेडा नवादा पुलिस चौकी से 50 मीटर दूरी पर हुई सनसनीखेज वारदात से पुलिस की काफी फजीहत हो रही है। खेडा नवादा पुलिस चौकी पर भी गाज गिर सकती है। दो चांदी के मुकुट और एक डीवीआर बदमाश लेकर हुए फरार ।
पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 2.16 पर बाइक से निकलते दिखाई दिए 3 आरोपी । तीन बदमाशों ने लूट और हत्याकांड को अंजाम दिया है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के नवादा सर्वेश्वर साईं मंदिर आज दोपहर बरेली जोन के एडीजी,आई जी पहुँचे, उनके साथ एसएसपी, एसपी देहात,एसपी सिटी,सीओ सिटी,कई अन्य सीओ,सिविल लाइन इंचार्ज औऱ कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर रही। काफी देर तक जांच पड़ताल की गई। आसपास के लोगो औऱ इलाके के सन्दिग्ध लोगो से पूछताछ की जा रही है। कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया है। साई मन्दिर के कपाट फिलहाल आम भक्तों के लिए अभी बन्द है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद मन्दिर के कपाट आम भक्तों के लिए खोल दिये जायंगे। पुलिस ने बदमाशों की बाइक का नम्बर ट्रेस कर लिया है। बदमाश दादी की रसोई पटेल चौक से उझानी की ओर भागे है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने पुजारी के शव का पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights