बदायूं में एसएसपी ने साप्ताहिक-शुक्रवार परेड एवं पुलिस लाइन का निरीक्षण किया,सलामी ली

WhatsApp Image 2025-10-24 at 12.04.43 PM

बदायूं।।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “डॉ0 बृजेश कुमार सिंह” द्वारा पुलिस लाइन बदायूँ में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी उझानी/लाइन “डॉ0 देवेन्द्र कुमार” द्वारा किया गया। तत्पश्चात परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी तथा टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए सम्पूर्ण ड्रिल की कार्यवाही करवाई गयी। इस दौरान शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास कराया गया। परेड के पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ का निरीक्षण किया गया, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, गार्दरुम, जीपी स्टोर, यातायात कार्यालय, परिवहन शाखा, जीडी कार्यालय, केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन, गैस एजेन्सी, आरओ प्लांट, पुलिस कन्ट्रोल रुम, क्रिप्टो सेन्टर पुलिस रेडियो शाखा, पुलिस मॉर्डन स्कूल बदायूँ, आटा/मसाला चक्की, भोजनालय, पुलिसकर्मियों के बैरक साथ ही निर्माणाधीन कार्यों आदि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी उझानी श्री डॉ0 देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी बिसौली सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी दातागंज के0के0 तिवारी, क्षेत्राधिकारी यातायात अशोक कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु गौरव उपाध्याय एवं प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह व समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस लाइन के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights