बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने थाना इज्जतनगर क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। ग्राम अहलादपुर में सियाराम प्रधान द्वारा लगभग 2000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना प्राधिकरण स्वीकृति के प्लॉटिंग व साइट ऑफिस निर्माण कराया जा रहा था। वहीं, ग्राम नवदिया कुर्मियान में ब्रजलाल पुत्र छदमी लाल और निर्मला देवी पत्नी रविन्द्र सिंह द्वारा करीब 4000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में सड़क व प्लॉटों का चिन्हांकन कर अवैध कॉलोनी का विकास कार्य किया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम में अवर अभियंता अजीत कुमार साहनी, सीताराम, सुरेन्द्र द्विवेदी, सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह चौहान तथा सक्षम प्राधिकारी अजीत कुमार सिंह शामिल रहे। टीम ने मौके पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया।