मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

स्वरा भास्कर ने छेड़ दिया पुराना राग, विवादों से घिरे इस शख्स संग साझा की पोस्ट; फिर हुईं ट्रोल

June 24, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एंटरटेनमेंट डेस्क स्वरा भास्कर अपने एक्टिंग करियर से अधिक अपने पॉलिटिकल व्यूज को लेकर ज्यादा चर्चा में रहती हैं। कई लोगों को यह भी लगता है कि वह देश विरोधी बातें भी करती हैं। हाल ही में एक बार फिर से स्वरा को यूजर्स ने ट्रोल किया। इसकी वजह स्वरा की एक सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसमें वह पहले से विवादों में घिरे एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं। जानिए, कौन है वो शख्स? 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

स्वरा ने फोटो के साथ ये कमेंट लिखा
मंगलवार शाम को स्वरा भास्कर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की। जिसमें वह स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में दोनों मुस्कुरा रहे हैं। कुणाल कामरा के साथ अपनी फोटो साझा करने के साथ ही एक कैप्शन भी स्वरा ने लिखा है। वह लिखती है, ‘किसी ने एक बार पूछा था, तमिलनाडु कैसे पहुंचेगा भाई?’ पेश है आपके सामने कुणाल कामरा।’ इस लाइन को लेकर एक पुराने विवादित मुद्दे पर स्वरा व्यंग कस रही हैं। 

सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल 
स्वरा भास्कर की यह पोस्ट कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आईं। कई लोगों ने स्वरा की पोस्ट पर ही उन्हें ट्रोल कर दिया। एक यूजर लिखता है, ‘दो बेरोजगार एक साथ।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जब ये मामला ठंडा पड़ गया है तो इसको छेड़ने की क्या जरूरत है? फिर विक्टिम कार्ड खेलने आ जाना जब लोग ट्रोल करेंगे।’ एक और यूजर लिखता है, ‘शक्ल तो देखो दोनों की आगरा वाले ढूढ़ रहे हैं कुणाल कामरा को।’ ऐसा नहीं है कि किसी ने स्वरा काे सपोर्ट नहीं किया है, कई लोगों ने एक्ट्रेस की इस पोस्ट का सराहा है।  

क्या था कुणाल कामरा का मामला 
स्टैंडअप कुणाल कामरा ने कुछ महीने पहले अपने एक शो में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर सटायर किया था। इसके बाद इस शो पर खूब विवाद हुआ। राजनीतिक रंग इस मुद्दे ने ले लिया। मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा के खिलाफ नोटिस भी जारी किया, पूछताछ के लिए बुलाया। मगर कुणाल ना माफी मांगने चाहते हैं। साथ ही उन्होंने बताया था कि वह तमिलनाडु में रहने लगे हैं। इसी बीच एक कॉल वायरल हुई, जिसमें एकनाथ शिंदे का एक समर्थक कुणाल कामरा से तमिलनाडु आने का रास्ता पूछता दिखा। यह कॉल और उस शख्स की बातों को लेकर ही आज तक कुणाल कामरा और उनके दोस्त व्यंग कर रहे हैं। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights