मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 30 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,50,885.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,40000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

July 1, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 48वें जन्मदिन के मौके पर आज सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सपा कार्यालय पर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में केक काटकर व एक दूसरे को खिलाकर उनका जन्मदिन मनाया।
इस मौके पर समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अल्का यादव ने पार्टी से सम्बंधित लोक गीतों को सुनाया।मुख्य अथिति के रूप में सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव व पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा आज का दिन सभी समाजवादी साथियों के लिये खुशी का दिन है आज हम सभी अपनी पार्टी के मुखिया का जन्मदिन मना रहे हैं,हम सभी कामना करते हैं कि अखिलेश यादव दशकों तक इसी तरह हमारा नेतृत्व करते रहे और जो समाजवाद का संदेश डॉ0 लोहिया से चलकर स्व0 जनेश्वर मिश्र,चौधरी चरण के बाद मुलायम सिंह यादव ने दिया,उसी समाजवाद के संदेश को संघर्ष के रास्ते पर चलकर आमजनता के हितों के लिये सदैव चलते रहे।सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव,पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य व वरिष्ठ सपा नेता फखरे अहमद शोबी ने कहा कि आज अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर हम सभी समाजवादी साथी ये संकल्प लेते हैं कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताकर अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश की कमान फिर सौपेंगे।


इस मौके पर पूर्व दर्जा मंत्री रजनीश गुप्ता,जिलामहासचिव यासीन अहमद गद्दी, धर्मेन्द्र यादव के प्रतिनिधि अवधेश यादव,बलबीर सिंह,उदयवीर शाक्य,सलीम अहमद,संतोष कश्यप,इंदु सक्सेना,भानु यादव,नरोत्तम सिंह,वैभव उपद्धयाय,स्वाले चौधरी,महेश सक्सेना, फरहत अली,राजपाल शर्मा,शशांक यादव,किशोरी लाल शाक्य,अशोक यादव,खजाना देवी,मधु सक्सेना,फैज़ान आज़ाद,वसीम गद्दी,डॉ0 विनेश यादव,अली अल्वी,याकूब सैफ़ी,सुभाष यादव,अनूप कश्यप,प्रदीप गुप्ता,सुमित गुप्ता, राहुल कुर्मी,सर्वेश यादव,साजिद अली,इमा इजहार,प्रेमलता,सबीना,सुनीता कश्यप, नूरी,पूनम कश्यप,पुष्पा शाक्य,डॉ0 राजवीर सिंह,धर्मेन्द्र शर्मा,के0 के0 साहू,नफीस अहमद,नरेंद्र दिवाकर,प्रभात अग्रवाल आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights