मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जनरल इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन ने पेंशन अपडेशन, फैमिली पेंशन और GST हटाने की उठाई मांग

June 18, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जनरल इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन (नॉर्दर्न ज़ोन) की बरेली यूनिट की आमसभा का आयोजन नगर में किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव श्याम माथुर जयपुर एवं संगठन सचिव रजनीश पांडेय दिल्ली ने विशेष रूप से शिरकत की। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ पेंशनर विजय मल्होत्रा ने की। सभा की शुरुआत में अनिल कांत सक्सेना ने सभी सेवानिवृत्त साथियों का स्वागत किया और बरेली यूनिट की उपलब्धियों की जानकारी दी। एसोसिएशन के महासचिव श्याम माथुर ने सभा को संबोधित करते हुए संगठन की उपलब्धियों और लंबित मांगों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्टाफ मेडिक्लेम पॉलिसी में कार्यरत कर्मचारियों की तरह पेंशनर्स को भी प्रीमियम में छूट दिलवाई गई। ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र और प्रीमियम जमा जैसी सुविधाएं लागू करवाई गईं। हालांकि, 1995 में लागू हुई पेंशन योजना के बाद अब तक पेंशन अपडेशन नहीं हुआ है, जबकि यही सुविधा केंद्र सरकार, राज्य सरकार और आरबीआई के पेंशनरों को दी जा रही है। फैमिली पेंशन को 30% तक बढ़ाने की मांग भी वर्षों से लंबित है , 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स को अतिरिक्त पेंशन देने की मांग भी अभी अधूरी है, मेडिक्लेम प्रीमियम पर लगाए जा रहे 18% GST को समाप्त करने की पुरज़ोर मांग की गई। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियों ने सरकार को लिखित आश्वासन दिया है कि इन सुधारों के लिए उन्हें कोई वित्तीय सहायता नहीं चाहिए, वे अपने संसाधनों से इसे लागू करने में सक्षम हैं। डॉ. माथुर ने कहा कि सरकार एक ओर महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं बीमा कंपनियों में सेवा दे चुकी महिला फैमिली पेंशनर्स को पर्याप्त आर्थिक सुरक्षा नहीं दी जा रही है, जिससे उनकी स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। संगठन सचिव रजनीश पांडेय ने संगठन की संरचना और इसकी आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। अनिल कांत सक्सेना ने सभी पेंशनर्स से अपील की कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुड़ें , सभा के अंत में विजय मल्होत्रा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights