मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल नोएडा ने बरेली में विशेष ऑर्थों और स्पाइन ओपीडी सेवा शुरू की

June 18, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा ने बरेलीवासियों को राहत देते हुए ऑर्थोपेडिक्स और स्पाइन से जुड़ी बीमारियों के लिए विशेष ओपीडी सेवाएं शुरू की हैं। यह सेवा पांशुल फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के सहयोग से शुरू की गई है। इस ओपीडी का उद्घाटन हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक्स और स्पाइनल सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. वी. ए. सेंथिल कुमार की उपस्थिति में किया गया। अब वे प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे। डॉ. सेंथिल ने बताया, “हम बरेली के लोगों के और निकट अपनी उच्चस्तरीय ऑर्थोपेडिक सेवाएं लाकर उत्साहित हैं। जोड़ संबंधी समस्याओं में लंबे समय तक दर्द, चलने-फिरने में कठिनाई, सूजन, या दुर्घटना के बाद की जटिलताएं शामिल हैं। यदि इनका समय रहते इलाज न हो तो जीवन की गुणवत्ता पर असर पड़ता है।” उन्होंने बताया कि गंभीर लक्षणों वाले मरीजों के लिए, जिन पर सामान्य उपचार असर नहीं करते, जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी एक बेहतर विकल्प है। आधुनिक तकनीकों से अब सर्जरी के बाद तेजी से रिकवरी संभव है और अस्पताल में रुकने की अवधि भी कम हो गई है। मैक्स हॉस्पिटल का ऑर्थोपेडिक्स और जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग टोटल नी और हिप रिप्लेसमेंट, आर्थोस्कोपी, स्पाइन सर्जरी, पेल्विक फ्रैक्चर जैसे उन्नत उपचारों के लिए जाना जाता है। इस पहल का उद्देश्य बरेली और आसपास के मरीजों को राजधानी जैसी विशेषज्ञ सेवाएं उनके घर के पास उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights