एअर इंडिया प्लेन क्रैश के बाद बुकिंग में 20% गिरावट, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट पर दिखा असर

Screenshot 2025-06-20 191135
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

अहमदाबाद। में हाल ही में हुए एअर इंडिया विमान हादसे का असर अब एयरलाइन की व्यावसायिक गतिविधियों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) के अध्यक्ष रवि गोसाईं ने शुक्रवार को जानकारी दी कि हादसे के बाद एयर इंडिया की बुकिंग में करीब 20 प्रतिशत की गिरावट आई है। रवि गोसाईं ने बताया कि यह गिरावट सिर्फ घरेलू उड़ानों तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर भी बुकिंग में गिरावट देखी गई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, जिससे एयर इंडिया की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है। इसके साथ ही, गोसाईं ने यह भी बताया कि एयर इंडिया की औसत टिकट दरों में भी 8 से 15 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। एयरलाइंस यात्रियों को आकर्षित करने और भरोसा बहाल करने के लिए किराए में कटौती कर रही है। ट्रैवल इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना न सिर्फ एयर इंडिया, बल्कि पूरे भारतीय एविएशन सेक्टर के लिए एक चेतावनी है। यात्रियों का भरोसा बनाए रखने के लिए कंपनियों को पारदर्शिता, सुरक्षा मानकों और क्राइसिस मैनेजमेंट में सुधार लाना जरूरी है। गौरतलब है कि हादसे में हालांकि कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन घटना ने यात्रियों की मानसिकता पर असर डाला है, खासकर उन यात्रियों के बीच जो अक्सर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सफर करते हैं। एयर इंडिया की ओर से अभी तक बुकिंग गिरावट पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी भरोसा कायम करने के लिए नए सुरक्षा उपायों और सेवा सुधार की घोषणा कर सकती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights