बरेली। रोटरी क्लब बरेली साउथ के तत्वावधान में बरेली क्लब मेला ग्राउंड में आयोजित 40वें विराट दशहरा मेले के दूसरे दिन
मेले का उद्घाटन में मुख्य अतिथि श्री शंभू कुमार (आईएएस), मंडलायुक्त, बरेली मंडल द्वारा किया गया ।
मुख्य अतिथि द्वारा मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर मेले की सफलता की कामना की और विभिन्न स्टालों का भ्रमण किया।अतिथियों का स्वागत डॉ. आई.एस. तोमर, रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रवि मेहरा, मेला डायरेक्टर अंकुर बंसल, क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल, सह मेला डायरेक्टर अनुराग गोयल व नयन अग्रवाल, सचिव शिशिर पांडे, कोषाध्यक्ष वीरेश मित्तल, घनश्याम खंडेलवाल और दिनेश गोयल ने किया ।
मुख्य अतिथि शंभू कुमार (आईएएस), मंडलायुक्त, बरेली मंडल ने कहा कि दशहरा मेला जैसे आयोजन समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाने का काम करते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने मेले के सुव्यवस्थित आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
ग्रुप डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं और पुरस्कार दिए गए ।
वहीं, वॉइस ऑफ बरेली प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के बच्चों ने गायन प्रतिभा दिखाई उनको भी पुरस्कार दिए गए ।
सरतापुर स्थित रोटरी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी नृत्य प्रस्तुति दी । स्कूल के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी ।कार्यक्रमों का संचालन अजय जसोरिया, संदीप मेहरा, अनिल अग्रवाल, डॉ. अमित अग्रवाल, अनुपम कपूर, और हिमांशु कौशिक ने किया । विशिष्ट अतिथि श्रीमती सौम्या पांडेय (आईएएस), उपाध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण और संतोष कुमार (पीपीएस), पुलिस अधीक्षक, बरेली (उत्तरी) द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इंडियन आइडल फेम गायिका भारती गुप्ता की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। वर्षा शर्मा और ए वी डांस ग्रुप ने देर रात तक मनमोहक प्रस्तुति दी।दूसरे दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने चूड़ी, ब्रास का सामान, कालीन, साड़ी की खरीदारी की । और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
आयोजन को सफल बनाने में संजय अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, डॉ. विनोद पागरानी, अमित मल्होत्रा, अनिल मनोहर, रमेश वार्ष्णेय, रतन गुप्ता, मुकेश जैन, अनुपम कपूर, अपूर्व गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, अंकित गोयल ,रोशन अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, शरद कुमार, सोहिल अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अन्नू कांत बास, शरद अग्रवाल, संजीव मित्तल, अंकित गोयल, शोभित अग्रवाल , संजीव खंडेलवाल , सुजीत जायसवाल, डॉ एस के भारद्वाज और अमित अग्रवाल का सहयोग रहा।
दशहरा मेले , ग्रुप डांस और वॉइस ऑफ बरेली प्रतियोगिताएं आयोजित ,दर्शकों ने झूले का लिया मजा

6.4K views

























































































