बदायूं। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए), शाखा की वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का गठन शनिवार, 24 अक्टूबर को शहर के फोर लीफ होटल में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमपी गुप्ता और वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. इत्तेहाद आलम को चुनाव अधिकारी बनाया गया। उनकी देखरेख में चिकित्सकों की सहमति से डॉ. रामिन्दर सिंह को अध्यक्ष और डॉ. राजेश कुमार वर्मा को सचिव चुना गया।नई कार्यकारिणी में डॉ. संतोख सिंह हॉस्पिटल एंड रामिन्दर नर्सिंग होम के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रामिन्दर सिंह को अध्यक्ष तथा जिला चिकित्सालय बदायूं में कार्यरत फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार वर्मा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार शाक्य को कोषाध्यक्ष, देव किरण हॉस्पिटल के डॉ. वागीश वार्ष्णेय को उपाध्यक्ष, सरला क्लिनिक के डॉ. देवांश यादव को संयुक्त सचिव और नरेंद्र-गायत्री हॉस्पिटल, बिल्सी की डॉ. चारु वार्ष्णेय को सांस्कृतिक सचिव मनोनीत किया गया।

नई कार्यकारिणी का उपस्थित चिकित्सकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल पूरा करने पर सम्मानित किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. अरुण यादव, सचिव डॉ. अजीत पाल, कोषाध्यक्ष डॉ. कुमार वासु, संयुक्त सचिव डॉ. प्रसून वार्ष्णेय और सांस्कृतिक सचिव डॉ. राजेश कुमार वर्मा को माला पहनाकर, शॉल एवं उपहार भेंट कर सम्मान दिया गया। डॉ. सुरेश चंद्र नौगरिया, डॉ. इत्तेहाद आलम, डॉ. एके वर्मा, डॉ. डीवी शाक्य और डॉ. शलभ वैश्य सहित अन्य चिकित्सकों ने निवर्तमान पदाधिकारियों के योगदान की सराहना की।

निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी आईएमए बदायूं को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रामिन्दर सिंह ने सभी चिकित्सकों से एकजुट होकर समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने और पूरी सूझबूझ के साथ चिकित्सकीय दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।नवनियुक्त सचिव डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि उनके कार्यकाल में बदायूं के सभी पात्र चिकित्सकों को भारतीय चिकित्सा संघ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही चिकित्सकों, आमजन, प्रशासनिक अधिकारियों और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने पर जोर रहेगा, जिससे जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगी।बैठक में आईएमए बदायूं के पदाधिकारियों के अलावा डॉ. एसएन गोविल, डॉ. शलभ वैश्य, डॉ. रियाज अहमद, डॉ. अनमोल राज गुप्ता, डॉ. अमन आजाद, डॉ. श्रीकृष्ण यादव, डॉ. नितेश पति तिवारी, डॉ. नूरुल हसन, डॉ. आकांक्षा यादव, डॉ. अनिरुद्ध सिंह, डॉ. गजेंद्र सिंह वर्मा, डॉ. एमएस खान, डॉ. मुकुल शाक्य, डॉ. कृष्णा जौहरी, डॉ. नितीश रस्तोगी, डॉ. हर्षद यादव और डॉ. पूनम शाक्य सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।


























































































