मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

संगठन सृजन अभियान से रामपुर में कांग्रेस संगठन हो रहा सशक्त: फूलकुंवर

June 12, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

रामपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस के आपसी समन्वय और संगठन सृजन अभियान की प्रगति यह संकेत दे रही है कि रामपुर जनपद में कांग्रेस एक बार फिर मजबूती से खड़ी हो रही है। यह विचार सम्भल से आए पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिला समन्वयक फूलकुंवर ने व्यक्त किए। वे जिला मीडिया कॉर्डिनेटर उमेश दुबे के ज्वालानगर स्थित निवास पर आयोजित संगठन सृजन अभियान की प्रगति समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। यह बैठक दोपहर 3 बजे आयोजित हुई, जिसमें जिले और नगर के वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने भाग लिया। फूलकुंवर ने कहा, “जिला एवं शहर अध्यक्षों द्वारा जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त करने की दिशा में किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।” बदायूं से आए ओमकार सिंह शहर समन्वयक, ने कहा, “संगठन सृजन अभियान ने कार्यकर्ताओं में विश्वास और संवाद की भावना को मजबूत किया है। यह अभियान कांग्रेस को बूथ स्तर तक फिर से खड़ा करेगा।” ठाकुरद्वारा से आए उत्तम सिंह, शहर समन्वयक ने कहा, “यह अभियान केवल सांगठनिक विस्तार नहीं, बल्कि जनभावनाओं से जुड़ाव का माध्यम भी बन रहा है। कार्यकर्ता अब उद्देश्य के साथ कार्य कर रहे हैं।” जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा, “कांग्रेस जनपद में प्रत्येक वर्ग की आवाज बन रही है। संगठन सृजन अभियान से युवाओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का एक मजबूत तालमेल बन रहा है।” एआईसीसी सदस्य मुति उर रहमान ‘बब्लू’ ने कहा, “कांग्रेस का मूल चरित्र संगठन और सेवा है। यह अभियान उस विरासत को आगे ले जाने की दिशा में एक ठोस कदम है।” शहर अध्यक्ष बाकर अली खां ने कहा, “नगर कांग्रेस पूरी एकजुटता और जोश के साथ कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य कांग्रेस को जनता के विश्वास का प्रतीक बनाना है।” जिला महासचिव एवं अभियान प्रभारी उमेश दुबे ने कहा, “हमारा लक्ष्य प्रत्येक वार्ड, सेक्टर और बूथ तक संगठन की संरचना को प्रभावी बनाना है। सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।” बैठक में जिला उपाध्यक्ष नुसरत अली खां उर्फ साहिर रजा खां, कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद श्रीवास्तव, जिला कार्यालय प्रभारी शकील मंसूरी, शहर कार्यालय प्रभारी राजेश कुमार, शादाब खां आदि सक्रिय कांग्रेस पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights