समाजवादी महिला सभा ने मनाया सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन, दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

WhatsApp Image 2025-06-12 at 7.02.29 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा की ओर से सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन महिला सभा की जिला अध्यक्ष संतोष कश्यप के निवास पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर उत्सव मनाया और सांसद की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। इस अवसर पर सभी ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को खिलाकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी विचारधारा और सांसद आदित्य यादव के जनहित में किए गए कार्यों की सराहना की गई। जन्मदिन समारोह में महिला मोर्चा की कई सक्रिय सदस्याएं उपस्थित रहीं, जिनमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष संतोष कश्यप, विनीत कश्यप, जया सिंह, एडीओ अनुपम, प्रीति यादव, माला शर्मा, राज बेटी, लक्ष्मी, आरती ठाकुर, जसोदा रानी, बृजेश कुमारी, मिथिलेश कश्यप, ममता कश्यप, प्रेमवती शाक्य, रिंकी श्रीवास्तव, बबीता कश्यप, ज्योति वाल्मीकि, शब्बो खान समेत कई बहनें मौजूद रहीं। महिलाओं ने सांसद आदित्य यादव को कर्मठ, जनसेवी और युवा प्रेरणा बताया और उनके नेतृत्व में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम पूरे उत्साह, सौहार्द और समाजवादी परंपरा के अनुरूप सम्पन्न हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights