मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का सपना, कर रही मोदी सरकार पूरा – वाईपी सिंह

June 12, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। विकसित भारत का अमृतकाल, मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि वाईपी सिंह, अध्यक्ष यूपी सिडको, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य के कर कमलों से हुआ। चेयरमैन यूपी सिडको वाईपी सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा 2014 के बाद मोदी के नेतृत्व में भारत की तस्वीर बदली है। 2014 के मुकाबले अब डिफेंस सिस्टम बहुत मजबूत हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन सर्जिकल इसके उदहारण है। भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। और बहुत जल्द भारत पीएम मोदी ने नेतृत्व में तीसरे पायदान पर होगा। भारत अब डिजिलिटेशन में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, जहां यूपीआई और जेम पोर्टल से लेन देन जन-जन तक पहुंच गया है। केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ डीबीटी के माध्यम से हो रहा है जिससे बड़ी पारदर्शिता आईं है भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया है। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। देश के इतिहास में मोदी सरकार का यह कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। यह कार्यकाल ‘ विकसित भारत’ और ‘ आत्मनिर्भर भारत’ के ‘ संकल्प की सिद्धि’ का स्वर्णिमकाल बन रहा है। उन्होंने कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
  • जहां तकनीक है वहां तरक्की है।
  • जहां भाजपा सरकार है वहां गरीब का कल्याण है।
  • शासन अब सेवा है।
  • सरकार अब सहभागी है।
  • सुशासन अब संस्कृति है।
    उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी का सपना है भारत का गरीब सिर्फ आंकड़ों में न हो, बल्कि नीति निर्माण का केंद्र बने। जैसे- पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से गरीबों का कल्याण हो रहा है।

प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा 2014 से पहले के भारत में भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टिकरण की बातें सामने आई थी लेकिन अब विकास, अविष्कार और नवाचार की बातें हो रही हैं। ये 11 साल विश्वास और बदलाव के रहे हैं आज देश का हर नागरिक बदलते भारत को देख रहा है और अनुभव कर रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा विकसित भारत के अमृत काल के 11 वर्ष तब पूरे हो रहे हैं जब दुनिया में ऑपरेशन सिंदूर का डंका बज रहा है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन ही नहीं, ये हमारे संकल्प साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। इस मौके पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, उमेश राठौर, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, शैलेंद्र मोहन शर्मा, संदीप चौहान, धीरज पटेल, गोपाल शर्मा, अजय मथुरिया आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights