मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मोदी तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण की राजनीति करते हैं : राजेश अग्रवाल

June 12, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “हम तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।” श्री अग्रवाल बरेली स्थित अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से प्रारंभ हुई यह यात्रा केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि सुशासन, सेवा और संतुलित विकास की क्रांतिकारी पहल थी, जिसने भारत को वैश्विक मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाई है।उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति, जो भारत की अखंडता को मजबूत करता है।16,000 से अधिक जन औषधि केंद्र, जिससे गरीबों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध हो रही हैं,काशी कॉरिडोर और राम मंदिर निर्माण जैसी सांस्कृतिक गौरव की योजनाएं,ऑपरेशन सिंधु, जिसने आतंकवाद पर भारत की “जीरो टॉलरेंस” नीति को प्रमाणित किया,किसान सम्मान निधि, जिससे अन्नदाताओं को सीधा आर्थिक सहयोग मिला,लखपति दीदी, ड्रोन दीदी जैसी महिला सशक्तिकरण योजनाएं,जनधन योजना, जिससे करोड़ों नागरिक बैंकिंग सिस्टम से जुड़े, स्वच्छ भारत मिशन, जिसके तहत करोड़ों शौचालय बने,आयुष्मान भारत योजना, जिसने स्वास्थ्य सेवाओं को गरीब की पहुंच में लाया गया,समान नागरिक संहिता को लागू करने की दिशा में गंभीर प्रयास। उन्होंने कहा कि भारत की GDP ने जापान को पीछे छोड़ा, और देश 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर है। अंत में उन्होंने कहा कि आज भारत घुसकर मारने की नीति पर चलता है, न कि चुप्पी साध लेने की। जनता जानती है कि भरोसा और नेतृत्व किस पर करना है। पत्रकार वार्ता में बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार , उमेश कठेरिया मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights