मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पूर्व चेयरमैन के खिलाफ कर्मचारियों की हड़ताल व धरना एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त

April 16, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उसावाँ। दो दिन से धरने पर बैठे नगर पंचायत कर्मचारियों का धरना उपजिलाधिकारी से वार्ता के बाद समाप्त हो गया , गुरुवार से सफाई कर्मचारी काम पर लौटेंगे , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा नगर पंचायत कर्मचारियों को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी । नगर के एक निजी इण्टर कालेज में व्यापार मण्डल का सम्मेलन हुआ था जिसमें पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्रपाल गुप्ता ने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा था कि नगर पंचायत का कोई कर्मचारी दुकानों का किराया बसूलने आये तो उसके लिए भींगा जूता तैयार रखों , जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है , नगर पंचायत कर्मचारी उक्त वीडियो को देखने के बाद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ लामबन्द हो गये , सोमवार को दोपहर बाद विरोध प्रदर्शन कर मंगलवार से काम बंद हड़ताल पर बैठ गए , नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा काम बंद हड़ताल पर जाने पर नगर के गन्दगी के ढेर लग गये , नगर पंचायत कर्मचारी बुधवार को भी काम बन्द कर धरने पर बैठे रहे , बुधवार शाम के के समय उपजिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह नगर पंचायत कार्यालय आये , धरने पर बैठे कर्मचारियों से वार्ता की उपजिलाधिकारी ने कर्मचारियों से कहा कि कोई पीठ पीछे कुछ कह रहा है कहने दो कोई सामने आ कर कहे तो मेरे पास आ जाना ऐसी कार्यवाही होगी वह याद रखेगा , उपजिलाधिकारी द्वारा समझाने पर नगर पंचायत कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया , गुरुवार से नगर में सफाई कराई जाएगी , एस मौके पर ईओ देवेन्द्र प्रताप गौतम , चेयरमैन प्रतिनिधि अरुल प्रताप सिंह , धर्मेन्द्र चौहान , भाजपा नेता ओम प्रताप सिंह , डीके गुप्ता सहित नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights