बरेली। सिंधौली उच्च प्रा. वि. के इं. प्रधानाध्यापक एवं यूटा जिला उपाध्यक्ष/ब्लॉक अध्यक्ष रमेश मौर्य ने अपने कार्यरत विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुनीता कश्यप ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार और विशिष्ट अतिथि प्रधानपति मुकेश कश्यप ने मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में नामांकन कराने के लिए अभिभावकों से आग्रह किया और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। नवोदय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण दिव्यांश और राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना में उत्तीर्ण कंचन पाल और अल्शिफ़ा को ट्राफी और मैडल देकर सम्मानित किया गया तथा बच्चों रिजल्ट वितरण भी किये गए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष गेंदनलाल मौर्य, कोषाध्यक्ष अतिराज सिंह, महिला उपाध्यक्ष रुचि देवी, शीतल मौर्य, सत्य वीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत वीर, संजीव रस्तोगी, विजयपाल, हरिओम सिंह, दिनेश मौर्य, मुमताज जहाँ, पार्वती देवी, रुचि गंगवार, धर्मेन्द्र कुमार, रोशनलाल मौर्य, राम स्वरूप मौर्य सहित दर्जनों शिक्षक शिक्षकाएँ मौजूद रहे।