मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डीएम के स्थानांतरण पर कलेक्ट्रेट में दी गई भावभीनी विदाई

April 16, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव को शासन स्तर से विशेष सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनको भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर अधिकारियों ने उन्हें प्रतीक चिन्ह, बुके व शाल आदि भेंट किए। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य व स्वस्थ्य जीवन की कामना की।
जिलाधिकारी ने कहा कि वह जनपद बदायूं में पूर्व में नगर मजिस्ट्रेट भी रही हैं। उनका कार्यकाल का अनुभव अच्छा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने टीमवर्क को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग उन्हें प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने कार्यकाल के विभिन्न स्मरणों को याद करते हुए साझा किया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली की प्रशंसा भी की। निधि श्रीवास्तव ने जनपद बदायूँ 14 जुलाई 2024 को जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल में उन्होंने 24 जनवरी को कलेक्ट्रेट में 10 रुपए में भरपेट भोजन के लिए अन्नदा रसोई प्रारंभ की। कलेक्ट्रेट परिसर में आमजन के बैठने के लिए पार्क बनवाया, साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई, प्याऊ ठीक करवाकर संकेतक भी पेंट करवाए। उन्होंने कहा कि बदायूँ के लोग अमन पसंद हैं और उन्हें विभिन्न अवसरों पर उनका सहयोग भी प्राप्त हुआ है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत अंडरपास पर चित्र व स्लोगन सहित वॉल पेंटिंग करवाई। विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। क्षय रोगियों को स्वयं गोद लेकर पोषण पोटली दी तथा अन्य अधिकारियों व समाज के अन्य लोगों को भी क्षय रोगियों को गोद लेने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को स्पोर्ट्स किट भी वितरित की। उनके मार्गदर्शन में सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग में सुधार हुआ। मण्डलायुक्त ने भी अपने निरीक्षण के दौरान जनपद में कराए जा रहे कार्याें की प्रशंसा की। विभिन्न महत्वपूर्ण व विकासपरक परियोजनाओं की निरंतर समीक्षा कर उनके कार्यों को गति दी। विभिन्न सरकारी योजनाओं के सम्बंध में विभिन्न विभागों की गठित समितियांे की बैठक कर नियमित समीक्षा करते हुए कार्यों को समय से पूर्ण कराने पर जोर दिया। आकांक्षा समिति को सक्रिय कर विभिन्न कार्यक्रमों से जोड़ा। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर वहां राहत पहुंचाई। कावड़ यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया आदि विभिन्न कार्य उनके द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए। विदाई समारोह के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी प्रशासन व अपर जिलाधिकारी न्यायिक सहित अन्य अधिकारियों ने जिलाधिकारी की क्रियाशीलता, कर्मठता, कार्य दक्षता व रचनात्मकता आदि की प्रशंसा की व कहा कि उन्हें जिलाधिकारी से बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने जिलाधिकारी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजीव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights