मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अगर धर्मगुरू यूँ ही सोते रहे तो सनातन जड़ से मिट जाएगा: महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी

April 16, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

हरिद्वार। विश्व प्रसिद्ध शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज, डॉक्टर उदिता त्यागी व यति अभयानंद गिरी के साथ आज अपने गुरु श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज की शरण में माया देवी मंदिर, हरिद्वार आए और उन्होंने उनसे बंगाल के हिंदुओं की दुर्गति पर ध्यान देने की प्रार्थना की। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने श्रीमहंत हरि गिरी महाराज से कहा कि अगर सनातन के धर्मगुरु यूँ ही सोते रहे तो सनातन धर्म जड़ से मिट जाएगा। सनातन धर्म के साथ ही सम्पूर्ण मानवता का अस्तित्व मिट जाएगा। आज स्थिति यह है कि दुनिया के हर कोने में जिहादियों ने मानवता को त्रस्त कर दिया है और हिंदुओं का तो वो अमानवीय नरसंहार कर रहे हैं। पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश के बाद अब पश्चिमी बंगाल में जो हो रहा है वह बहुत ही अमानवीय और शर्मनाक है पर इससे भी ज्यादा अमानवीय और शर्मनाक बात यह है कि मरने वालों के लिए कोई हिन्दू धर्मगुरु, हिंदू नेता, हिंदू बुद्धिजीवी या कोई हिन्दू संगठन रो भी नहीं रहा है, जिससे विश्व समुदाय को यह पता ही नहीं है कि हिंदुओ पर कहीं कोई अत्याचार भी हो रहा है। हिन्दू धर्मगुरुओं की यह अक्षम्य लापरवाही सनातन धर्म को समूल विनाश की ओर ले जा रही है। अब सनातन धर्म के धर्मगुरुओं को कुछ तो करना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अगर कुछ और अभी नहीं भी कर सकते तो अपने मंदिरों और पूजास्थलों में सनातन धर्म के सभी शत्रुओं के समूल विनाश के लिए पूजा अर्चना तो आरंभ करें जैसा कि मुसलमान इस्लाम के लिए करते हैं। उनकी व्यथा को सुनकर श्रीमहंत हरि गिरी महाराज ने उनको सभी संतो के समक्ष उनकी पीड़ा रखने का आश्वासन देते हुए आदेश दिया कि वो सनातन धर्म की रक्षा का महानुष्ठान माया देवी मंदिर से ही आरंभ करें।यहां से महानुष्ठान आरंभ करने के बाद सभी संतो से इसके लिए अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज को आदेश दिया कि माया देवी मंदिर में मां और महादेव का एक ऐसा महायज्ञ किया जाए जो सनातन के अंत तक चलता रहेगा। उनके इस आदेश को महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने सहर्ष स्वीकार करते हुए इसके लिए संकल्प लिया। मोहित त्यागी की रिपोर्ट

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights