मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में कांग्रेस ने सोनिया व राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया

April 16, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश राठौर के संयुक्त नेतृत्व में ईडी द्वारा सोनिया एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध सत्ता के दबाव की गई कार्यवाही के विरोध में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। अपराह्न 1:00 बजे शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क में धरना स्थल पर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पहुंचे और वहां पर धरना देना शुरू किया। धरना स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा की सत्ता पक्ष के लोग जितना हमारे नेताओं को डराने की कोशिश करेंगे उतना ही हम हमें कार्यकर्ताओं में और उत्साह बढ़ता जाएगा है जितना वह हमें डराने की कोशिश करेंगे हम उतनी ही ताकत के साथ मजबूती से खड़े होंगे । शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर को ने कहा हमें अभय का मंत्र हमें हमारे बापू महात्मा गांधी से मिला है और निश्चित रूप से कांग्रेसी ना डरेंगे और ना झुकेंगे। धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आतिफ खान ने कहा की यह परिपाटी भारतीय जनता पार्टी ठीक नहीं डाल रही है की सत्ता में आने के बाद विपक्ष के लोगों को कुचक्र रच कर फर्जी मुकदमों में फंसा कर डराने का काम कर रही है। धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष गौरव राठौर, एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोरपाल प्रजापति, ने भी धरना स्थल पर ईडी द्वारा की गई कार्रवाई का विरोध किया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष अकील अहमद, पूर्व जिला कांग्रेस के महामंत्री नईम खान, क्षत्रिय महासभा के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर आलोक सिंह, प्रमोद माथुर, वीरेंद्र ,प्रेमपाल ,रामचंद्र, सुभाषचंद्र, महबूब खान,शरीफ खान आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights