मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जिला अस्पताल में अग्निशमन की मॉकड्रिल, आग बुझाने के बताए उपाय

April 16, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश अग्निशमन विभाग द्वारा जिला अस्पताल में आग बुझाने का मॉक ड्रिल किया गया इस अवसर पर सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह , जिला अस्पताल की एडीएसआईसी डॉक्टर अलका शर्मा , अस्पताल के सभी कर्मचारियों और डॉक्टरों ने अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों से आग बुझाने और आम जनमानस की सुरक्षा के तरीके को समझाया गया। लीडिंग फायर मैन उदयराज सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अप्रैल के महीने में आग लगने की संभावना ज्यादा रहती हैं अस्पतालों में शॉर्ट सर्किट या अन्य किसी कार्य से भी आग लगने का खतरा बना रहता है इस परिस्थिति से कैसे निपटा जाए, कैसे रोगियों को और भर्ती मरीजों को बचाया जाए इसके लिए जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल किया गया है जिसमें सभी कर्मचारियों को आग बुझाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में अग्निशमन यंत्रों का भी निरीक्षण किया और उन्होंने पाया कि कुछ सिलेंडर खाली है कुछ भरे हुए हैं। उनकी एक्सपायरी डेट तो नहीं निकली है जो खाली सिलेंडर है उनको भरवाने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह ने बताया कि बरेली जिले में 16 सीएचसी और पीएचसी है सभी सीएचसी और पीएचसी है सभी पर अग्निशमन यंत्र उपलब्ध है और अग्निशमन विभाग द्वारा आज कर्मचारियों को जो मॉक ड्रिल में दिखाया गया है इससे उन्हें बहुत जानकारी मिलेगी और आग बुझाने से के साथ-साथ जनमानस की हानि को बचाने को मिला है और अग्निशमन विभाग की समय-समय पर आकर जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल करके आम जनता और कर्मचारियों को जागरुक करते हैं।मॉक ड्रिल के दौरान एफएसओ संजीव कुमार यादव , लीडिंग फायर मेन उदय राज सिंह , प्रवीण कुमार , रंजीत सिंह , धीरज सिंह , अशोक कुमार , प्रशांत कुमार , अली शेर और जिला अस्पताल से डॉक्टर लक्ष्मीकांत , संजीव ,पूजा सहित अस्पताल के कर्मचारी , स्टाफ नर्से आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights