भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर के विचारों को धरातल पर उतारने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध – बृजेश पाठक

WhatsApp Image 2025-04-15 at 6.59.33 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सप्ताह सम्मान अभियान का शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की अध्यक्षता में एक भव्य एव गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जनसामान्य, कार्यकर्ता, अनुसूचित जाति समाज के प्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारीगण एवं प्रबुद्ध वर्ग के सम्मानित व्यक्तियों ने सहभागिता की। समारोह के दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का भव्य स्वागत कर उन्हें संविधान की प्रति एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। युवा मोर्चा ने बृजेश पाठक के सभागार में आने से पूर्व कालका गढ़ी चौक पर शानदार पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़ों से स्वागत अभिनंदन किया। वहां से बाबा साहब के चित्र लगे वाहन के साथ शानदार रोड शो के माध्यम से उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। इस अवसर पर “बाबा साहब जी का मिशन अधूरा, मोदी योगी करेंगे पूरा” युवाओं के गुंजायमान नारे ने स्वागत अभिनंदन के माहौल में जोश भरने का काम किया।उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की प्रतिमा चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शीश झुकाकर उनके चरणों में प्रणाम किया। मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा “बाबा साहब ने भारत को एक मजबूत संविधान दिया, जो सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों का आधार है। भाजपा सरकार उनके विचारों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सम्मान और अवसर दिलाना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है।” इस अवसर पर अनेक अनुसूचित जाति के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को संविधान की प्रति और बाबा साहब का चित्र भेंट दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, संविधान के मूल्यों के प्रति जागरूकता और बाबा साहब के विचारों के प्रचार-प्रसार का संकल्प दोहराया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इन दलों ने वर्षों तक बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को नजरअंदाज किया। उन्होंने बाबा साहब को भारतीय संविधान का निर्माता बताते हुए उनके योगदान को याद किया और कहा कि आज का भारत उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही सशक्त बन सकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सांसद अतुल गर्ग ने कहा: डॉ. अंबेडकर को वर्षों तक कांग्रेस ने उचित सम्मान नहीं दिया। स्वतंत्र भारत में उन्हें मुख्यधारा की राजनीति से दूर रखने का प्रयास हुआ, लेकिन उनके विचार आज भी जीवंत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा साहब के विचारों को पुनः जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया है।” भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने कहा “भाजपा बाबा साहब डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती को ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मना रही है और इस अवसर पर सम्मान समारोहों का आयोजन कर रही है। इसके विपरीत कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) केवल बाबा साहब के नाम पर वोट की राजनीति करती हैं और अनुसूचित तथा पिछड़े वर्गों के अधिकारों को अल्पसंख्यकों में बाँटने का कार्य कर रही हैं।”महापौर सुनीता दयाल ने कहा: बाबा साहब ने संविधान निर्माण में जो योगदान दिया, वह भारतीय लोकतंत्र की नींव है। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ने उनके विचारों को हमेशा हाशिए पर रखने का प्रयास किया। आज हमें उनके सिद्धांतों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाना है।” मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि “कांग्रेस ने सिर्फ चुनावी फायदे के लिए डॉ. अंबेडकर के नाम का इस्तेमाल किया, लेकिन उनके कार्यों और विचारों की उपेक्षा की। आज जरूरत है कि हम उनके विचारों को न केवल याद करें, बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारें।” महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि बाबा साहब की प्रेरणा से हम सभी को समाज में बराबरी, भाईचारे और न्याय की स्थापना हेतु सतत कार्य करते रहना चाहिए। इसी कड़ी में भाजपा कार्यकर्ता महानगर के 2100 बूथों पर बाबा साहब की जयंती को सेवा समर्पण सप्ताह मनाने के उद्देश्य से प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान, अनुसूचित समाज बस्तियों एवं व्यक्तियों से संपर्क कर सरकार के सेवा, सुरक्षा, सुशासन नीति रीति को घर घर पहुंचाने का आह्वान करेंगे। “बाबा साहब जी का मिशन अधूरा, मोदी जी करेंगे पूरा” कार्यकर्ता इस संदेश के साथ अभियान को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कार्यक्रम की भव्यता, उत्साह और अनुशासन ने यह सिद्ध कर दिया कि बाबा साहब के विचार आज भी जनमानस के हृदय में जीवंत हैं। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अन्य सभी वक्ताओं ने बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया महानगर गाजियाबाद अध्यक्ष मयंक गोयल, गाजियाबाद के पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, सांसद अतुल गर्ग, गाजियाबाद महापौर सुनीता दयाल, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर सुनील शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी,
गाजियाबाद सदर विधायक संजीव शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, पूर्व विधायक रूप चौधरी , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी आदि मंचासिन रहे। मंच संचालन महामंत्री सुशील गौतम ने किया। कार्यक्रम संयोजक लेखराज माहौर, सह संयोजक राजन वाल्मीकि, सुमन जाटव रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights