फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रैली के दौरान नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और बाबा साहब की जयंतियों के नारे लगाए गए। पूरा माहौल सामाजिक समरसता और संविधान के मूल्यों के प्रति सम्मान से भरा नजर आया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कहा कि, “बाबा साहब ने हमें जो संविधान और अधिकार दिए हैं, उनकी रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है।”वहीं, एडवोकेट इमरान अंसारी ने कहा, “आज का दिन हमें बराबरी, भाईचारे और न्याय के सिद्धांतों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। हमें बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में जागरूकता लानी होगी।” कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और राष्ट्रगान के साथ किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनी आईपीएस मेविस टॉक थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी चौकी प्रभारी अनूप सिंह दल बल के साथ मुस्तैद रहे इस दौरान झारखंड गवर्नर संतोष गंगवार की पुत्री श्रुति गंगवार जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा अजय सक्सेना विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान पूर्व चेयरमैन केपी मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे