मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

58वा प्रांतीय शिक्षक सम्मेलन में 75 जिलों से पहुंचे शिक्षक

April 15, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का 58वा प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन संजय कमेटी हाल में किया गया। सम्मेलन में पहले दिन आयोजित सत्र का शुभारंभ प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती पूजन से किया। विशिष्ट अतिथि बहोरनलाल मौर्य एमएलसी, संजीव अग्रवाल कैंट विधायक, कुंवर महाराज सिंह एमएलसी रहे। सम्मेलन पूरे प्रदेश के 75 जिलों से आए हजारों शिक्षक , शिक्षकाओं इसमें शिरकत कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के उन्न्यन विकास और समस्याओं पर मंथन कर उन्हें हल करने पर विचार किया गया। यह सम्मेलन 15 , 16, 17 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। विशेष मुद्दा है पुरानी पेंशन बहाली , इस अवसर पर मंच से बोलते हुए मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ अरूण कुमार सक्सेना ने कहा- शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं, जो शिक्षक अपने छात्र को अच्छे संस्कार और शिक्षा देता वह हमेशा आगे रहता है, और राष्ट्र के कामयाबी में सहयोग करता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वही इस दौरान वन मंत्री अरुण कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा है, सम्मेलन में आये सभी शिक्षकों का स्वागत करते हैं, शिक्षक और शिष्य के बीच गहरा संबंध है, छात्र शिक्षक का सम्मान करते हैं। वही उन्होंने शिक्षको की पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष पहुचाने की बात कही है। वही आयोजक सुरेश रस्तोगी ने बताया शिक्षकों की समस्याओं का सम्मेलन के जरिये उनका समाधान करने की नीति को तय किया जाएगा और सरकार तक उन्हें पहुचाने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षा में एक रूपता होनी चाहिए और शिक्षा माफिया का समापन किया जाए। सम्मेलन में महेश चंद्र शर्मा , डॉ सुरेश रस्तोगी, मेजर डॉ देवेंद्र सिंह , विमलेंद्र शर्मा, डॉक्टर सुरेश रस्तोगी , श्याम वीर सिंह आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights