बीए बीएससी के रिजल्ट में हुई गड़बड़ी को लेकर एबीवीपी ने किया विरोध प्रदर्शन
बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री आनंद कठेरिया के नेतृत्व में बीए बीएससी के रिजल्ट में हुई गड़बड़ी को लेकर महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया। विश्वविद्यालय शिक्षा का एक अभिन्न अंग है जिसके द्वारा शिक्षा के उद्देश्यों की पूर्ति होती है वहीं दूसरी तरफ विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के भविष्य के साथ में खिलवाड़ हो रहा है बीते दिनों 4 अप्रैल को ग्रेजुएशन बीए बीएससी के रिजल्ट जारी हुए थे विश्वविद्यालय की तरफ से हजारों छात्रों के रिजल्ट में नॉट क्लियर लिखा आ रहा है बदायूं बिजनौर संभल मुरादाबाद बहेड़ी नवाबगंज फरीदपुर दातागंज बरेली के हजारों छात्रों के साथ में विश्वविद्यालय अपने तानाशाह रवैया के साथ खिलवाड़ करने में लगा है। महानगर मंत्री आनंद कठेरिया ने कहा विश्वविद्यालय के अंदर एक भी विश्वविद्यालय प्रशासन का व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है विश्वविद्यालय के अंदर ना तो परीक्षा नियंत्रक मौके पर और ना ही कुलपति जी मौके है ऐसे में विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री आनंद कठेरिया का कहना है हजारों छात्रों के भविष्य के साथ में विश्वविद्यालय प्रशासन एक गलत तरीके से खौफ बनकर छात्रों का अहित करना चाहता है विश्वविद्यालय को हमेशा शिक्षा का मंदिर कहा जाता है वहीं दूसरी तरफ विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के पढ़ने का शैक्षणिक माहौल ठीक नहीं है विश्वविद्यालय बीए बीएससी का रिजल्ट 4 अप्रैल जारी किया था जिसने आधा अधूरा रिजल्ट विश्वविद्यालय प्रशासन ने तानाशाह रवैया दिखाते हुए जारी किया है आनंद कठेरिया ने कहा जिन छात्रों का एक्सटर्नल में 75 में से 65 और 68 नंबर आ सकते हैं वही इंटरनल एग्जाम में 25 में से 21 और 22 नंबर आ सकते हैं उन बच्चों का नॉट क्लियर रिजल्ट में कैसे आ सकता है यह विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को गुमराह करके छात्रों का भविष्य अंधकार में डालना चाहता है बही दूसरी तरफ विश्वविद्यालय ने फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट सभी बच्चों का जारी नहीं किया है लेकिन सेकंड सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म की तारीख भी घोषित कर दी है ऐसे में अधिक विद्यार्थी काफी दिक्कतों का सामना कर रहा है। जिला संयोजक प्रदुमन गंगवार दूर दराज से आए विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है विश्वविद्यालय प्रशासन बीएससी के पिछले दिन 4 अप्रैल को रिजल्ट घोषित करता है उसमें आधे बच्चों का रिजल्ट जारी हो जाता है आधे बच्चों का रिजल्ट साइट पर सो नहीं कर रहा है ऐसे में बदायूं बिजनौर संभल मुरादाबाद बरेली दातागंज बहेड़ी नवाबगंज अधिक संख्या में छात्र परेशान हो रहे हैं विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति के कानों में जू तक नहीं रिंग रहा है ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन तानाशाह तरीके से छात्रों को परेशान करने का काम कर रहा है विद्यार्थी परिषद छात्रों के साथ में खड़ा है और खड़ा रहेगा इस अवसर पर महानगर मंत्री आनंद कठेरिया जिला संयोजक प्रदुमन गंगवार रवि प्रताप सिंह आयुष गंगवार हर्षवर्धन सिंह दीपू यादव ध्रुव गंगवार काव्य गंगवार लकी शर्मा सिवान सक्सेना आयुष गंगवार मोहित रस्तोगी बॉबी गंगवार शिवानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे व सैकड़ो छात्र मौजूद रहे।













































































