मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

केसीएमटी में भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

April 15, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। खंडेलवाल कॉलेज बरेली मे बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में युवा शक्ति और शिक्षा बाबा अंबेडकर की कल्पना का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स और महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात प्रतियोगिता की शुरुआत हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विचार रखते हुए बाबा अंबेडकर की कल्पना के भारत की परिकल्पना को साझा किया। कुल 42 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने वक्तव्यों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार एवं प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता को सशक्त बनाती हैं और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। उन्होंने बाबा अंबेडकर के विचारों और उनके शिक्षा के प्रति योगदान को भी रेखांकित किया। निर्णायक मंडल में डॉ. कल्पना कटियार एवं प्फरहा हुसैन शामिल रहीं, जिन्होंने निष्पक्ष निर्णय देकर विजेताओं का चयन किया। प्रतियोगिता में अभय सिंह ने प्रथम, हरिपाल ने द्वितीय, और सृष्टि शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अनीस अहमद को प्रथम सांत्वना, सिमरनदीप कौर को द्वितीय सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा संकाय प्रवक्ता डॉ. शिव स्वरूप, एनएसएस अधिकारी डॉ. सविता सक्सेना, ले रचना ,अभिषेख राठौर, एवं हामिद अंसारी के निर्देशन में संपन्न हुआ। संचालन की जिम्मेदारी डॉ. नृपेन्द्र प्रताप सिंह ने कुशलता से निभाई। यह आयोजन न केवल बाबा अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने का माध्यम बना, बल्कि विद्यार्थियों में उनके विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा भी जागृत की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights