मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाजपा मनाएगी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विशेष सप्ताह

April 14, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशेष सप्ताह “संविधान सम्मान एवं सेवा सप्ताह” के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पार्टी द्वारा हर मंडल में बूथ स्तर तक स्वच्छता अभियान, सेवा कार्य एवं अनुसूचित समाज को विशेष सम्मान देने हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 15 अप्रैल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम नेहरू नगर गाजियाबाद से दोपहर 2 बजे पहुंचकर करेंगे। वे बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर पहुँचकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगे और बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के उत्थान एवं संविधान के सम्मान हेतु कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प में शामिल होंगे। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने जानकारी दी कि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आगमन पर उनका विशेष स्वागत किया जाएगा। उन्हें बाबा साहब का चित्र और संविधान की प्रति भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक लेखराज माहौर, राजन वाल्मीकि एवं सुमन जाटव होंगे, जो अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब को पंच तीर्थ के माध्यम से जो सर्वोच्च सम्मान दिया है, वह उनकी संविधान और समरसता के प्रति निष्ठा को दर्शाता है।” यह अभियान बाबा साहब के सपनों का भारत गढ़ने की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिसमें सामाजिक समरसता, स्वच्छता और सेवा को केंद्र में रखा गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights