बरेली। अभियुक्त वसीम कुरैशी निवासी मोहल्ला कटरा चांद खां थाना बारदारी बरेली के घऱ पर गौ वंशीय पशु का मांस एवं गौवंश काटने का सामान प्राप्त होने एवं पुलिस दबिश के दौरान सभी अभियुक्तो के छत के रास्ते भाग जाने आदि के सम्बन्ध में चौकी प्रभारी सैटेलाइट उनि गौरव अत्री द्वारा थाना बारादरी पर मुकदमा वसीम 4 नफर नामजद एवं अन्य अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत हुआ था। थाना बारादरी बरेली पर 2 टीमो का गठन किया गया था, गठित टीमो द्वारा विगत रात्रि पुलिस मुठभेड में गोली लगने से घायल वांछित नामजद अभियुक्त कासिम उर्फ शानू पुत्र नाजिम कसाई निवासी कसाई टोला थाना बारादरी बरेली को एक अदद स्कूटी जिसमें गौवंश काटने के हथियार रस्सी एवं पुलिस पार्टी पर फायर करने वाले अवैद्य तमन्चे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। सम्बन्धित घटना में पूछताछ एवं अन्य तथ्यो के विश्लेषण से गौकशी की घटना में मांस की पैकिंग एवं उन्हे बेचने/खपाने तथा गौवंश पशुओ को खोजने एवं घर तक लाने आदि के प्रकरण में संलिप्तता पाये जाने पर नामजद अभियुक्ता फूलवानो पत्नी कफील वसीम की मां , सना पुत्री कामिल वसीम की बहन , फईम पुत्र कफील वसीम का भाई, फय्याज रहमान पुत्र अताउर रहमान वसीम का मित्र को ईसाइयो की पुलिय पैट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया है। अब तक उक्त अभियोग में 5 अभियुक्त, अभियुक्ता की गिरफ्तारी की गयी है ।