बरेली। थाना फरीदपुर पुलिस ने छिनैती की घटना कारित करने वाले 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया , कब्जे से 1 छीना मोबाइल, 1 तमंचा मय 3 जिन्दा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त एक मोटर साईकिल बरामद की। दिनांक 8 मार्च को जसवीर सिंह पुत्र कृष्ण निवासी ग्राम बकैनिया पोस्ट नगरिया विक्रम थाना फरीदपुर ने थाने पर लिखित सूचना दी कि वह एनएस फिलिंग स्टेशन पहलऊ पट्टी भुता रोड इन्डियन आयल पेट्रोल पम्प पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत है, दिनांक 7 अप्रैल को रात्रि समय करीब 20.30 बजे वह पैट्रोल पम्प से अपने घर मोटर साईकिल से जा रहे थे। रास्ते में भूरे खाँ गौटिया तिराहे के पास मोटर साईकिल पर सवार तीन युवको द्वारा एक मोबाइल रेलमी c33 व 400 रूपये छीन लिये है। जिसके आधार पर थाना फरीदपुर पर अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत किया गया था थाना फरीदपुर पुलिस को मुखबिर की सूचना पर जीशान पुत्र चन्ने निवासी मोहल्ला भूरे खाँ गौटिया कस्बा व थाना फरीदपुर, सोनू पुत्र कल्याण सिंह यादव निवासी मोहल्ला शान्ति नगर कस्बा व थाना फरीदपुर , हसन पुत्र भूरे निवासी मोहल्ला फर्ररखपुर कस्बा व थाना फरीदपुर जनपद बरेली मूल निवासी ग्राम मीरपुर थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत को कंजर गौटिया नहर पटरी थाना फरीदपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 03 जिन्दा कारतूस 315, छीना गया एक मोबाइल फोन रियलमी, 400/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल स्पलेण्डर बिना नम्बर प्लेट बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली टीम में हरेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक , उनि वीरेन्द्र सिंह उनि महेश पाल सिंह ,हेड कांस्टेबल गौरव विश्नौई , कांस्टेबल संदीप सिंह , मेघश्याम , प्रांजय निर्वाल मौजूद थे।