मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मेरठ में हुआ त्रैवार्षिक चुनाव एवं व्यापारी अधिवेशन,नवनीत गुप्ता शोंटू पुनः प्रदेश युवा अध्यक्ष निर्वाचित

April 14, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मेरठ। बदायूं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश का 13/14अप्रैल को दो दिवसीय त्रैवार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी संजय कुमार ने पुनः प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल एवं प्रदेश युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू सहित 137 पदों की कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की अधिवेशन में व्यापारी उत्पीड़न के खिलाफ हुंकार भर कर आंदोलन की रणनीति तय की गई अधिवेशन में जनपद बदायूं एवं नगर बिसौली को उत्कृष्ट कार्य के लिए नेतृत्व को व्यापार शिरोमणी के खिताब से नवाजा गया अधिवेशन में लगभग 60जनपदों के व्यापारी प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर अधिवेशन को सफल बनाया सर्वप्रथम मुख्य चुनाव अधिकारी संजय कुमार ने आगामी तीन वर्ष के लिए निर्वाचन की कार्यवाही करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल एवं प्रदेश युवा अध्यक्ष लिए जनपद बदायूं से नवनीत गुप्ता शोंटू के साथ प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार बंसल,प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल,प्रदेश संगठन मंत्री सर्वेश गुप्ता,प्रदेश मंत्री विनय गर्ग एवं भूपेंद्र गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित किया नवनिर्वाचित युवा प्रदेश अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने अपने उद्वोधन में कहा कि प्रदेश में भ्रमण कर युवा व्यापारियों जोड़ने का अभियान चलाकर संगठन को मजबूत कर नई दिशा और दशा तय की जाएगी प्रदेश में युवा व्यापारी सम्मेलन आयोजित कर जागरूक किया जाएगा प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि विगत तीन वर्षों में युवा प्रदेश अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने संगठन को मजबूत करने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं उनके त्याग तपस्या और समर्पण को देखते हुए उन्हें पुनः प्रदेश युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी कार्यकाल में युवा व्यापारियों को जागरूक करने के लिए रोड मैप तैयार कर लिया गया है जल्द ही उसको अमल में लाया जाएगा प्रदेश युवा अध्यक्ष पद पर नवनीत गुप्ता शोंटू के निर्वाचन पर व्यापारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई उपस्थित व्यापारियों ने फूलमालाओं से सम्मान कर प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल सहित व्यापारियों ने युवा प्रदेश अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू को पगड़ी पहनाकर कर फूलमालाओं से सम्मानित किया अधिवेशन में बदायूं जनपद से सर्वेश गुप्ता कृष्णावतार शर्मा, कृष्णा गुप्ता , प्रमोद गुप्ता, भूपेंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता ,सुमित गोयल, नरेश शंखधर, जहांगीर अली, अवधेश वर्मा , संजीव गुप्ता, सहित दर्जनों व्यापारी प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights