बरेली। संविधान निर्माता भारत रत्न से सम्मानित डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर पार्टी के दिशा निर्देश अनुसार कैंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने सिविल लाइन कोतवाली के सामने स्थित डाॅ भीमराव आंबेडकर पार्क में जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा सभी को आंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी। उसके पश्चात मढीनाथ में शिव मंदिर के सामने आंबेडकर पार्क में जाकर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित सभी लोगों को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा नवादा शेखान से निकलने वाले शोभायात्रा को झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। पंचशील कालोनी में डा भीमराव आंबेडकर जी की, प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा मोमबत्ती भी लगाई उसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरूस्कृत किया तथा डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मोत्सव की सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक संजीव अग्रवाल के साथ राज बहादुर सक्सेना अरुण कश्यप अमरीश कठेरिया शिशुपाल कठेरिया बृजेश मिश्रा मोहित तिवारी हर्षित गुप्ता अमर सिंह राठोर हरि सिंह वरदान धर्मेंद्र शर्मा श्याम सिंह चौहान छंगामल मौर्य राम बहादुर मौर्य चन्द्र पाल राठौर राजेश पटेल सुशील गुप्ता अशोक गौतम विजय गौतम विजय कोहली मनोज भारती रंजीत कोठारी विजय आनंद दीनानाथ सुनील भारत विक्की बिहार पंकज तिवारी राजकुमार सागर विशाल विंदु नीरज श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहें।