बरेली। शाहजहांपुर रोड पर नरियावल के पास ट्रैक्टर ट्राली ने ईरिक्शा में टक्कर मार दी ईरिक्शा पलट गया, ई रिक्शा बैठे आम आदमी पार्टी के नेता सहित तीन लोग घायल हो गए, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव ओसड़ निवासी आम आदमी पार्टी ओबीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रेमपाल सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह साथ में गांव के ही सुजांश सिंह पुत्र सिपटर सिंह और उसी गांव का रहने वाला ड्राइवर रमेश मौर्य ईरिक्शा द्वारा फरीदपुर से बरेली आ रहे थे ई रिक्शा को रमेश मौर्य चल रहा था थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के नरियावल के पास लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने ईरिक्शा में टक्कर मार दी जिससे ईरिक्शा पलट गया ई रिक्शा में बैठे डॉक्टर प्रेमपाल सिंह , सुजांश सिंह और रमेश मौर्य तीनों लोग घायल हो गए घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर ट्राली फरार हो गई। तीनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।