बरेली । एक मकान में गौवंशीय पशु के काटे जाने की घटना के बाद से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया उसके पास से तमंचा व गौकशी के काम आने वाले औजार आदि बरामद हुए। बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कसाई टोला निवासी कासिम उर्फ सानू पुत्र नाजिम कसाई को पुलिस ने बीती रात भरतौल गांव से हरि नगला की ओर जाने वाली मार्ग पर स्थित गोदाम के पास मुठभेड़ के बाद के गिरफ्तार कर लिया पुलिस के अनुसार 11 अप्रैल को कटरा चांद खा निवासी वसीम के घर में प्रतिबंधित पशुओं को काटे जाने की सूचना के बाद पुलिस ने मकान मालिक वसीम और चार अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार करने की कोशिश शुरू कर दी बीती रात मुखविर की सूचना के बाद कासिम को पुलिस ने हरुनगला क्षेत्र में गोदाम के पास गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से कासिम घायल हो गया मौके से पुलिस ने एक सफेद स्कूटी और गौकशी के काम आने वाला सामान व तमंचा आदि बरामद किया घायल कासिम को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया व अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की कोशिश शुरू कर दी।