कांग्रेसियों ने मनाई बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती

WhatsApp Image 2025-04-14 at 1.54.41 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। रामपुर गार्डन में कांग्रेस कार्यालय पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार एवं समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 134 वी जयंती पर एक विचार गोष्ठी हुई । गोष्टी से पूर्व उपस्थित कांग्रेस जनों ने भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करी । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत निर्माण में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने दलित समुदाय के खिलाफ सामाजिक भेदभाव को रोकने हेतु जो प्रयास किए उसको भी कभी बुलाया नहीं जा सकता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी जहां हाशिऐ पर रहने वाले कमजोर तबके के लोग किसान, मजदूर एवं महिलाएं आदि को समान अधिकार और सम्मान मिले । महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने कहा था कि ऐसे धर्म का कोई मतलब नहीं जिसमें मनुष्यता का कोई भी मूल ना हो सभी को समान अधिकार मिले और सभी अपनी बात को स्वतंत्र रूप से कह सके ऐसे समाज की उन्होंने कल्पना की थी । पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉक्टर के बी त्रिपाठी ने कहा की भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर बहुत संयमी और गंभीर स्वभाव के व्यक्ति थे उन्हें शायद ही कभी गुस्सा आता था वे अपने काम को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते थे उन्होंने कहा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जिन्होंने अपने जीवन में जातिवाद को झेलते हुए उच्च शिक्षा हासिल की थी उन्होंने अपनी दूरदर्शिता से देश के लिए एक ऐसा संविधान तैयार किया जो सभी जाति और धर्म के लोगों के हितों की रक्षा करें उनकी सोच और उनके व्यक्तित्व के पीछे उनके अपने सिद्धांत थे । उपस्थित कांग्रेस जनों में न्यू वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सुरेश वाल्मीकि, जिया उर रहमान, डॉ मेहदी हसन, नजमी खान जोया, कमरुद्दीन सैफी , धीरज मधुकर , सुरेंद्र सोनकर, विनोद कुमार, शाकिर सकलानी , प्रवीण शर्मा, रियाज उल प्रधान, कलीम अख्तर, इमरान रजा, युसूफ नन्हे, सतीश चंद्र, करण सोनकर, राहुल गिहार , मोहिद सिद्दीकी, तबरेज खान ,डॉक्टर सरताज, सैयद सफदर अली, गौतम आनंद, सुरेश दिवाकर,अक्षय ठाकुर, डॉक्टर ओमकार, रिंकू वाल्मीकि, असलम मियां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights