ग्रामीण की हत्या घर से 25 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे पड़ा मिला शव

WhatsApp Image 2025-04-14 at 1.54.45 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव करतौली निवासी 40 वर्षीय धनपाल पुत्र श्री राम की लाश घर से 25 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे पड़ी मिली घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। मृतक के भाई ने बताया उसका भाई धनपाल पहले बीएल एग्रो में नौकरी करता था आंखों की परेशानी होने कारण एक महीने से घर पर था। रविवार की शाम को खाना खाने के बाद धनपाल अपने घर में छत पर जाकर सो गया पत्नी और बच्चे नीचे सो रहे थे अज्ञात लोगों ने रात में धनपाल की हत्या कर दी उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान है। धनपाल की लाश घर से 25 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे पड़ी हुई थी सुबह गांव के लोग लगभग 6:30 बजे निकल कर जा रहे थे उन्होंने देखा कि धनपाल की लाश पड़ी है परिवार वाले घटनास्थल पहुंचे पुलिस को सूचना दी घटना स्थल पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा मृतक के भाई का कहना है अभी तक किसी पर शक नहीं है पुलिस जांच कर रही हैं हत्या किसने की है मृतक के पत्नी ममता देवी और तीन बच्चे हैं दो लड़का एक लड़की सभी का परिवार में रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया एक सूचना प्राप्त हुई कि गांव करतौली में एक शव पड़ा हुआ है घटना स्थल पहुंची थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की गई परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights