नगर पंचायत कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

WhatsApp Image 2025-04-14 at 1.41.51 PM (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी में नगर पंचायत कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या घर में मचा कोहराम। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कर्मचारी केहर सिंह उर्फ केरी ने गृह क्लेश के चलते अवसाद में आकर शाम लगभग 4 बजे अपने घर के कमरे में लगे पंखे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस वक्त उनकी पत्नी रेखा बाजार में घर का सामान खरीदने गई थी। जब उनकी पत्नी खरीदारी करके घर वापस आई तो कमरे का दरवाजा अंदर से लगा हुआ था काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर पड़ोस में रह रहे लोगों ने धक्का मार का दरवाजा तोड़ कर देखा तो केहर सिंह उर्फ केरी के पंखे के नीचे दुपट्टा गर्दन पर बांधकर लटका हुआ था मोहल्ले वालों ने तुरंत दुपट्टा काटता है उसे नीचे उतारा जब तक उसकी मौत हो चुकी थी मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी रेखा रोने और चिल्लाने लगी इस दौरान वह बेहोश हो गई। नगर पंचायत प्रतिनिधि हारून चौधरी ने बताया कि थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव खैलम निवासी केहर सिंह उर्फ केरी फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा में बसंती के मकान का किराए पर रहता था और नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग कर्मचारी था। मृतक केहर सिंह उर्फ केरी अपने पीछे अपनी पत्नी रेखा पुत्र राहुल, वंश, रितिक और पुत्री परी को रोता बिलखता छोड़कर चला गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights