बरेली। अखिल भारतीय श्री पटवा महासभा के सामान्यसभा, कारकारणी की बैठक एक होटल में आयोजित की गई जिसमे विभिन्न सामाजिक/राजनैतिक विषय पर विभिन्न प्रदेशो से आये कारकर्ताओं से चर्चा किया गया। इस मीटिंग में बरेली नगर से बहुत से स्वजातीय बन्धुओं ने भाग लिया। बरेली नगर से मनोज देवल व अन्य बरेली नगर इकाई की बहुत सी महिला पदाधिकारियों में बिहार प्रदेश के प्रदेश प्रभारी सूरज आनंद पटवा , उत्तराखंड से अध्यक्ष नरेश पटवा, रमेश पटवा, राजीव देवल ,अमरचंद पटवा , राजीव देवल से राजस्थान से सुरेश पटवा , कैलाश चन्द्र पटवा , बरेली नगर महिला पदाधिकारी गीता देवल, मानसी पटवा, रूपा देवल, सोभा देवल, नबाबगंज बरेली से रामेश्वर दयाल देवल, देवेश देवल लखनऊ नगर से प्रमोद पटवा एवं अशोक पटवा ने प्रतिभाग किया। सभी प्रदेश से आये हुए बंधुओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा विकास और वैवाहिक सम्मेलन के विषय में विचार विमर्श किया गया। अर्धांगिनी महिला बरेली समिति द्वारा गीता देवल ने रुद्रपुर से आयी मीनू देवल को उनकी सामाजिक सेवाओं के लिए ताज पहनाकर सम्मानित किया गया ।