बरेली । शाहजहांपुर जिला के थाना मिर्जापुर निवासी दंपति की बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा 12 अप्रैल को नवदिया झादा चौराहे पर हुआ था। जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर के मिर्जापुर गांव के रहने वाले रामौतार (50) और उनकी पत्नी शांति देवी (45) अपनी कार से बरेली आ रहे थे। सुबह के दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शांति देवी पति रामौतार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर ने शांति देवी को मृत घोषित कर दिया । रामौतार की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने हायर सेंटर को रेफर कर दिया रामौतार दूसरे दिन रविवार को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई । पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से दंपति के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं दंपति के परिजन पीएम हाउस पहुंच गए है। घटना से दंपति के परिवार में सबका रो रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक के भतीजे अनुपम की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।