बरेली। पंडित राधे रमण वेलफेयर ट्रस्ट बरेली द्वारा खुशहाली सभागार बरेली में कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सौम्या सम्मान 2025 भी प्रदत्त किया जायेगा तो साथ ही सम्मान समारोह का भी आयोजन होगा। इस कवयित्री सम्मेलन में बहेड़ी से सीमा मौर्य व नेहा मिश्रा पीलीभीत से रश्मि रेशु, पूरनपुर से गीता राठौर, बरेली से वंदना मिश्रा “शरद” कवयित्री कवित्री काव्य पाठ करेगी। इस कवयित्री सम्मेलन का आयोजन पंडित राधे रमण वैलफेयर ट्रस्ट अध्यक्ष अंकुश शर्मा व संयोजन ईएनआई सबरंग के निदेशक करुणानिधि गुप्ता द्वारा किया गया है। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात कवि रोहित राकेश द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में उप निदेशक सूचना नीतू कनौजिया व आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ विनोद पागरानी का विशेष सानिध्य रहेगा।